सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान से मिलेगी शहर की अर्थव्यवस्था को नई दिशा
हजारीबाग, जून 15 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम हजारीबाग में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान को लेकर फोकस ग्रुप डिस्कशन आयोजित किया गया। बैठक में रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, सूक्ष्म उद्यम विकास और स्ट्रीट वेंडर्स के सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। चार माह तक विभिन्न वार्डों में किए गए सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की जा रही इस कार्ययोजना में युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया गया है। वहीं स्वयं सहायता समूहों और घरेलू उद्योगों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है। बैठक में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए व्यवस्थित स्थान, सामाजिक सुरक्षा और संस्थागत सहयोग सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार-विम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.