सीतापुर, जनवरी 9 -- सीतापुर, संवाददाता। शहरी इलाके में एक बार फिर अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। सिटी रेलवे स्टेशन के पास सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण को हटाया गया। पक्की दुकानें और खोखे हटाए गए। सिटी रेलवे स्टेशन तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्यवाही से पहले पीडब्लूडी ने अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस दी थी। जिसकी निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। ऐसे में शुक्रवार को प्रशासन के सहयोग से बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। वर्तमान समय में पक्के पुल से सिटी रेलवे स्टेशन तक जाने वाले इस मार्ग की लंबाई 1150 मीटर और चौड़ाई लगभग साढ़े छह मीटर है। जिसे 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। ये मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.