आगरा, दिसम्बर 6 -- रेलवे के अधिकारियों ने जंक्श्न स्टेशन से कासगंज सिटी स्टेशन के मध्य पुरानी मीटर गेज लाइन पर अवैध रूप से किए गए 115 अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे से रेलवे अधिकारियों ने अतिक्रमण अभियान चलाया। जो शाम को चार बजे तक जारी रहा। शनिवार को रेलवे के अधिकारी पुलिस बल के साथ निष्प्रयोज्य हो चुकी मीटर गेज लाइन पर पहुंचे। अतिक्रमण कारियों ने रेलवे की भूमि पर लंबे समय से अस्थाई अतिक्रमण कर लिए थे। शहर के बिलराम गेट पर स्थित गढ़ी अड्डा से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत हुई। रेलवे के अधिकारियों ने धनतोरिया रोड, इस्माइलपुर रोड, चामुंडा मंदिर के पीछे अशोक नगर, कयामपुर बहेड़िया मार्ग पर स्थानीय निवासियों के द्वारा अपने मकान के आगे बनाए गए अवैध चबूतरे, दरवाजों के लिए सीढ़ियों को जेसीबी से तुड़वा दिया गया। कच्ची झोपड़ी, भूस...