पटना, फरवरी 17 -- बाइपास थाना स्थित एक गोदाम से लाखों रुपए का सीमेंट गायब होने का मामला सामने आया है। गोदाम में स्टॉक मिलान के दौरान 7251 बोरी सीमेंट की हेराफेरी की गयी है। मामले को लेकर आलमगंज थाना क्षेत्र के कत्थक तल निवासी अजय कुमार गुप्ता ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि बाइपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास स्थित गोदाम से करीब 31 लाख 27 हजार रुपये की सीमेंट गायब पायी गयी है। गोदाम में स्टॉक मिलान के क्रम में सीमेंट की बोरियां गायब होने का मामला सामने आया। जिके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। इस मामले में आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी निवासी गोदाम का कर्मी प्रवीण पांडे और सूरज को आरोपित किया गया है। पुलिस घटना की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.