बगहा, अप्रैल 16 -- चंद्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता।सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। इस बार विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सौरभ पराशर का 93 तो निधि का 92 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सौरभ के.स्वतंत्र ने कहा कि "रिजल्ट वह नहीं है कि विद्यालय के कुछ बच्चे टॉपर बन जाए बल्कि जब आखिरी पंक्ति का सबसे कमजोर छात्र सफल हो जाता है तो उसे ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम कहा जाता है'। स्कूल की फाउंडर प्रिंसिपल डॉ. सीमा स्वधा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस बार विद्यालय के सभी छात्रों ने गणित के कठिन प्रश्न पत्र के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया. विद्यालय का इस बार पास परसेंटेज 97 प्रतिशत रहा।गौरतलब यह भी पढ़ें- सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम है कि सौरभ पराशर 93 प्...