पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड की ओर से स्काउट भवन पर पेयजल सेवा (मीठा जल) शिविर लगाया गया, जिसमें स्काउट-गाइड्स ने राहगीरों को जलसेवा की। जलसेवा शिविर का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट/मुख्यायुक्त विजय वर्धन तोमर ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। उससे बाद सिटी मजिस्ट्रेट/मुख्यायुक्त ने राहगीरों को गर्मी के राहत के लिए मीठा जल पिलाया। इसके साथ ही समस्त स्काउट गाइड्स को सेवा के सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस गर्मी के जरूरतमंदों को गर्मी से बहुत राहत मिली। सेवा शिविर मे उपाध्यक्ष सुरभि सक्सेना, जगदीश सक्सेना,अंशुमन तिवारी, अनीता मिश्रा, पूर्व जिला स्काउट मास्टर श्री गोपाल, आईटी कॉर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति, जिला स्काउट मास्टर बेसिक वीर सिंह,अजय पाल शर्मा, शिखा, मोहिनी, मुस्कान, अनुष्का, कुमकुम, क...