संभल, जून 7 -- शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में यातायात सुचारू बनाने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित योजना के अनुसार यशोदा चौराहा से पुरानी तहसील होते हुए कोतवाली संभल तक, मुख्य डाकघर से टंडन चौराहा तक, कोतवाली से चमन सराय होकर नगर पालिका की टंकी तक तथा नगर पालिका टंकी से बाल विद्या मंदिर स्कूल एवं एजेंटी चौराहे से होकर भारतीय स्टेट बैंक तक के मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मनोकामना मंदिर से पार्क होते हुए हसनपुर रोड लिंक मार्ग, जनता पेट्रोल पंप बरेली सराय से प्रेम शंकर वाटिका व दुर्गा कॉलोनी तक तथा सरथल पुलिस चौकी से कल्कि विष्णु मंदिर तक के मार्गों को भी...