सिटी मजिस्ट्रेट ने पैथोलॉजी का निरीक्षण कर देखे इंतजाम
उरई, अप्रैल 2 -- उरई। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मरीजों की जांच संख्या कम होने की खबर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को यहां का औचक निरीक्षण किया। हिंदुस्तान की खबर को संज्ञान लेकर आए सिटी मजिस्ट्रेट ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट से जांच संबंधी जानकारी लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में आधा दर्जन से अधिक जांच बजट के अभाव में बंद हो गई हैं। हिंदुस्तान ने बुधवार के अंक में जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 6 जांच ठप शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान लेने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने गुरुवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का औचक निरीक्षण किया। यहां माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ मानवेंद्र सिंह से माइक्रोबायोलॉजी की पुलिया और टाइफाइड की जांचों के बारे में जानकारी ली। जबकि पैथोलॉजिस्ट अमित ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.