सिटी मजिस्ट्रेट ने गांधी ग्राउंड जाकर देखे सुरक्षा के इंतजाम, मानक पूरे करने के निर्देश
बदायूं, जून 12 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के गांधी ग्राउंड में बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के बिना संचालित नुमाइश को हाल ही में प्रशासन ने बंद कराया था। नगर पालिका ईओ ने अपनी टीम के साथ नुमाइश को बंद कराते हुए सुरक्षा मानक पूरा करने को कहा था। इसी के चलते सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, सीएफओ के साथ गांधी ग्राउंड पहुंचे और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा मानक पूरे होने के बाद ही संचालन कराने के निर्देश दिए।
नुमाइश का निरीक्षण शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, सीएफओ रामराजा, ईओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी के साथ गांधी ग्राउंड में लगी नुमाइश का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां नुमाइश का संचालन बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के बिना कर दिया गया था। यहां तमाम लोग नुमाइश देखने आते हैं तो बड़ी संख्या में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.