हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी। पनचक्की रोड पर पिछले दिनों हुई घटना के बाद सिटी एपी वाजपेयी ने बुधवार को फिर से क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूयूएसडीए की ओर से कार्य स्थलों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था को देखा। यूयूएसडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। शहरी क्षेत्र में नए कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। पुराने कार्य पूरे होने पर ही नए कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने बताया कि मुखानी रोड पर सीवर लाइन के लिए बने ट्रेंचलेस पिट के पास सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को फुटपाथ को हटाकर अस्थाई निर्माण किया गया है, ताकि वाहनों के आवागमन में आसानी हो। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कार्यदायी फर्म ने ट्रेंचलेस पिट्स पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। गहरी खुदाई वाले संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी ...