बरेली, मार्च 30 -- बरेली। सिंचाई विभाग में सिटी मजिस्ट्रेट के पत्र से हड़कंप मच गया है। एसआईआर ड्यूटी में लगे सिंचाई विभाग के कर्मचारी का विभाग ने ही वेतन निकालने के लिए उपस्थिति का सत्यापन करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र तक लिख दिया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यशाला अधिकारी को कड़े शब्दों में पत्र जारी किया है। साथ ही लिखा है कि 10 अप्रैल के बाद ही कर्मचारी को एसआईआर की ड्यूटी से मुक्त माना जाए। सिंचाई विभाग कार्यशाला के कनिष्ठ लिपिक संजीव कुमार की ड्यूटी बाकरगंज स्थित कंपोजिट स्कूल में बतौर बीएलओ लगी है। उनके विभाग ने वेतन आहरण के लिए सीधे सिटी मजिस्ट्रेट से उपस्थिति मांग ली। बताया जा रहा है कि विभाग इससे पहले सुपरवाइजर को फोन कर भी उपस्थिति मांग चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.