सिटी मजिस्ट्रेट के निधन पर दो मिनट का मौन रखा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल के निधन पर संपूर्ण समाधान दिवस में दो मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट का शुक्रवार की शाम नोएडा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। संजय कुमार बंसल यहां लगभग दो साल रहे। अपने मिलनसार स्वभाव के लिए वह जाने जाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.