फरीदाबाद, फरवरी 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में सिटी बसों में भी अब डिजिटल टिकट मिलेगी। इसे लेकर एफएमडीए के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने तैयारियां शुरू कर दी है। योजना के तहत बसों में ई-टिकटिंग और यात्री फीडबैक सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे यात्रियों को कागजी टिकटों से राहत मिलेगी और बस संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी। स्मार्ट सिटी में अभी ज्यादातर बसों में मैन्युअल टिकटिंग होती है, जिससे देरी और शिकायतें सामने आती रही हैं। नई व्यवस्था के तहत यात्री मोबाइल ऐप, स्मार्ट कार्ड या डिजिटल भुगतान के जरिए टिकट ले सकेंगे। इससे सफर आसान होगा और समय की बचत होगी। इस परियोजना के लिए चार आईटी कंपनियां दौड़ में हैं, जिनका मूल्यांकन समिति कर रही है। ई-टिकटिंग से हर टिकट का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा, जिससे राजस्व में गड़बड़ी पर र...