प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में सिटी बसें बंद होने के बाद बेरोजगार हुए संविदा परिचालकों को अब नौकरी मिलनी शुरू हो गई। होली से पहले 80 कर्मचारियों को नौकरी मिल चुकी है। अन्य को मिलने वाली है। कुछ कर्मचारियों का मानक पूरा न होने पर मामला रुका है। आपके अखबार 'हिन्दुस्तान' ने लगातार इस मुद्दे को उठाया था और बेरोजगार परिचालकों की पीड़ा को प्रमुखता से सामने रखा था। उसी का परिणाम है कि अब इन परिचालकों को पुनः रोजगार मिला है। प्रयागराज में फरवरी 2023 में डीजल से चलने वाली 100 से ज्यादा सिटी बसों की फिटनेस समाप्त होने के कारण उनका संचालन रोक दिया गया था। इससे करीब 350 चालक और परिचालक बेरोजगार हो गए थे। चालकों को तो बाद में रोडवेज भर्तियों में अवसर मिल गया, लेकिन परिचालक बेरोजगार ही रहे। अविनाश कुमार मिश्रा (जिला मंत्री ...