सिटी बस के किराए में दस रुपये की रियायत से राहत
अल्मोड़ा, मई 13 -- अल्मोड़ा। नगर निगम की ओर से संचालित नगर बसों के किराए से लोगों को बड़ी राहत मिली है। नगर निगम ने बसों के किराए में दस रुपये की रियायत दी है। इससे पाण्डेखोला, कलेक्ट्रेट, विकासभवन, जजी आदि को जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। नगर निगम की ओर से लोगों की सहूलियत के लिए दो सिटी बसों का संचालन किया जाता है। दोनों बसें अल्मोड़ा की माल रोड से शिखर तिराहा, पाण्डेखोला, जिला न्यायालय, विकास भवन और कलेक्ट्रेट तक संचालित होती हैं। इससे कई लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन, बस में नगर निगम की ओर से प्रतिव्यक्ति 30 रुपये किराया लिया जाता था। इससे लोगों में नाराजगी भी रहती थी। कई बार लोग किराया कम करने की मांग उठा चुके थे। इसके अलावा किराया अधिक होने से बसों को सवारियां भी नहीं मिल पा रही थीं। अब नगर निगम ने किराए में दस रुपये छूट देने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.