सिटी बस कंडक्टर हड़ताल पर, भटकते रहे यात्री
लखनऊ, मई 29 -- दुबग्गा से चलकर अवध चौराहा होकर तेलीबाग, पीजीआई, मोहनलालगंज तक जाने वाली सिटी बसें शुक्रवार को दिनभर नहीं नजर आई। यही हाल एयरपोर्ट से चलकर हजरतगंज होकर निशातगंज, आईटी तक जाने वाली बसें भी नहीं दिखी। परेशान दैनिक यात्रियों ने सिटी ट्रांसपोर्ट के हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर फोन किया तो पता चला कि सिटी बस के कंडक्टर हड़ताल पर चले गए है, इसलिए सिटी बसों का संचालन बंद हैं। यह सुनकर सिटी बसों के आस में चौराहे-तिराहे पर खड़े दैनिक यात्री बेबस होकर इधर-उधर भटकते रहे। ऐसी स्थिति दुबग्गा से अवध, आलमबाग, चारबाग, हजरतगंज, अहिमामऊ रूट की बसें नहीं चली। इस प्रकार परिवर्तन चौक, आईटी चौराहा, टेढ़ी पुलिया, टिकैतगंज मार्ग पर दैनिक यात्री बस के इंतजार करते रहे। दुबग्गा से बालागंज, बिठौली, मुंशीपुलिया, विराजखंड और दुबग्गा से नैमिषारण्य जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.