बरेली, नवम्बर 18 -- मीरगंज, संवाददाता। सिटी बसों का शीशगढ़ व शेरगढ़ तक संचालन बंद होने के बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज की 10 बसें बरेली से शीशगढ़ व शेरगढ़ तक प्रतिदिन चलाई जाएंगी। बरेली से सिटी बसें फतेहगंज पश्चिमी व शाही कस्बों से होकर शीशगढ़ एवं शेरगढ़ तक संचालित हो रही थीं। इन बसों के संचालन से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिला। लेकिन शासन के निर्देश पर ग्रामीण रूटों पर सिटी बसों का संचालन बंद हो गया। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विधायक डा. डीसी वर्मा ने सोमवार को अधिकारियों से बातकर बरेली से शीशगढ़ व शेरगढ़ तक रोडवेज बसें चलाने पर जोर दिया। विधायक के प्रयासों पर रोडवेज अधिकारियों ने दोनों रूट पर 10 बसें चलाने की अनुमति दे दी है। रुहलेखंड डिपो के एआरएम एके वाजपेयी ने बताया सिटी बसें ग्रामीण क्षेत्रों में बंद होने पर रोडव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.