मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कंपनीबाग स्थित सिटी पार्क में शुक्रवार से तीन दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ। इसमें सिटी पार्क, राजनारायण सिंह कॉलेज, एलएस कॉलेज, जुब्बा सहनी पार्क के साधक शामिल हुए। योग प्रशिक्षक सुधीर कुमार, सुनील कुमार व राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास कराया।पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने योग पर‌ विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही योग प्रशिक्षक प्रचार्य प्रमोद, अमोद, बाबाजी, सुनील व नवल किशोर को सम्मानित किया। सविता, नीतू, बिन्दु, निर्मला व अर्चना ने भजनों की प्रस्तुति दी। योग शिविर रविवार को योग दिवस तक चलेगा। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ यह भी पढ़ें- 21 को कोसी बैराज व हनुमान धाम में योग शिविर यह भी पढ़ें...