मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को सिटी पार्क (जॉर्ज स्मृति उद्यान) में नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ शहरी वातावरण के लिए सिटीज 2.0 के अंतर्गत शहर में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, घर-घर कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण और संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेवारी है। इस मौके पर उप नगर आयुक्त स्वरा, सिटी मैनेजर आलोक कुमार गुप्ता, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी गौरव नारायण, स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ प्रबंधक प्रेमदेव शर्मा, पब्लिक एंगेजमेंट ऑफिसर कौशल कुमार सिन्हा के साथ अन्य अधिकारी व कर्मियों ने भी पौधे लगाए। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय...