मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना के कंपनीबाग स्थित सिटी पार्क के बाहर गुरुवार की शाम किशोरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों गुटों में शामिल किशोर व युवक भाग निकले। नगर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली, पर वहां कोई मिला नहीं। बताया जा रहा है कि सिटी पार्क के अंदर दो किशोरों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें से एक ने मोबाइल से कॉल कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। ये लोग विरोधी गुट के एक किशोर को पार्क से खींच कर बाहर ले गए। बाहर लाकर उसके साथ मारपीट की। किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बना कर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। हालांकि यह पता नहीं चला कि दोनों गुट में शामिल किशोर कहां के थे। उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.