सिटी जोनल कार्यालय की मरम्मत होगी
गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम के सिटी जोनल कार्यालय की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए निगम टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह भवन अंग्रेजों के समय का है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पुरातत्व विभाग से सर्वे कराने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। मरम्मत कार्य इस तरह कराया जाएगा ताकि उसकी बनावट से छेड़छाड़ न हो। मरम्मत कार्य जल्दी शुरू होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि विजयनगर जोनल कार्यालय भी बनकर तैयार हो गया है। इसे भी जल्दी शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.