रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में बैसाखी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना, एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विशेष रूप से पंजाबी लोकनृत्य ने बैसाखी पर्व की पारंपरिक झलक प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह से भर दिया। विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि बैसाखी केवल फसल कटाई का पर्व ही नहीं, बल्कि यह परिश्रम, समर्पण और खुशहाली का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी की धूम, पंजाबी पोशाक में सजे नन्हे-मुन्ने यह भी पढ़ें- छात्रों ने पंजाबी वेशभूषा में प्रस...