रुद्रपुर, मई 8 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट, नैनीताल के तत्वाधान में जूनियर डिवीजन एयर एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती का आयोजन 5 यू के नेवी एनसीसी से आए कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह (भा०नौ०से०) के नेतृत्व में किया ।भर्ती प्रक्रिया का संचालन नैनीताल से आए नेवी एनसीसी के परमानेंट इंस्ट्रक्टर सतीश शर्मा द्वारा किया गया। चयन प्रक्रिया विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता एवं साक्षात्कार के आधार पर मूल्यांकन कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा 8 एवं 9 के कुल 105 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से 25 मेधावी एवं योग्य विद्यार्थियों का चयन एनसीसी के लिए किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंस्ट्रक्टर सतीश शर्मा ने विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.