सिटी कॉन्वेंट स्कूल के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- खटीमा, संवाददाता। सिटी कॉन्वेंट स्कूल के नैवल विंग एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप-2026 में उत्तराखंड एनसीसी डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय लौटने पर प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनका सम्मान किया। देश के प्रमुख नौसैनिक प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस शिवाजी, लोनावला (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में देशभर के 17 एनसीसी डायरेक्टरेट्स से चयनित 600 से अधिक नैवल कैडेटों ने भाग लिया। सिटी कॉन्वेंट स्कूल के कैडेटों ने ड्रिल, सेमाफोर, शिप मॉडलिंग, सीमैनशिप प्रैक्टिकल्स तथा सर्विस एग्जाम सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नेवी एनसीसी की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शामिल बोट पुलिंग स्पर्धा में उत्तराखंड एनसीसी डायरेक्टरेट ने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.