रुद्रपुर, अप्रैल 16 -- असद जावेद, खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल की मेधावी छात्रा कशिश चंद ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खटीमा ब्लॉक में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कशिश की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। विद्यालय का इस वर्ष परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय में इस उपलब्धि पर जश्न मनाया गया। संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय और प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने लहराया परचम यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.