सिटी कॉन्वेंट में विज्ञान प्रीमियर लीग की हुई प्रतियोगिता
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विकासखंड के 17 विद्यालयों के 34 छात्र-छात्राओं ने जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। बच्चों ने चंद्रयान, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग से तीन-तीन बच्चों का चयन किया गया। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, जिला समन्वयक विज्ञान संचारक नरेंद्र रौतेला, ब्लॉक समन्वयक निर्मल न्यूलिया, विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एग्जीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.