रांची, अप्रैल 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इक्जामिनेशन (सीआईएसई) ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। राजधानी रांची के स्कूलों के विद्यार्थियों ने एकबार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में डॉन बॉस्को एकेडमी मैक्लुस्कीगंज के छात्र मयंक मनी 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बने। दूसरे स्थान पर संत थॉमस स्कूल धुर्वा की छात्रा अनिष्का गुप्ता रहीं, जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संत फ्रांसिस स्कूल हरमू के अभिज्ञान अयान, संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के स्नेहिल कुमार गुप्ता और लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की प्रबलीन कौर ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त तीसरा स्थान हासिल किया। शहर के शीर्ष पांच विद्यार्थियों की सूची में 12 ने जगह बनाई है, जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.