सिटी केयर हॉस्पिटल में निशुल्क हेल्थ कैंप आज
मथुरा, मार्च 16 -- हेल्दी हिन्दुस्तान अभियान के तहत हिन्दुस्तान समाचार-पत्र एवं सिम्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन टाउनशिप चौक एनएच-19 (स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल के निकट) स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को सेवाएं देंगे और उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। सेहत मंद रहेगा हिन्दुस्तान, तभी तो बढ़ेगा हिन्दुस्तान की श्रंखला में सोमवार को सिटी केयर हॉस्पिटल टाउनशिप चौक क्षेत्र में आयोजित फ्री कैंप पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, ईसीजी आदि जांचें चिकित्सकीय परामर्श पर निशुल्क होंगी। कैंप में मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा कि वह इस मौसम में क्या-क्या सावधानी बरतें। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.