लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी अनुपम बाजपेई की बाइक सिटी कार्ट के बाहर से चोरी हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताते हैं कि अनुपम बाजपेई रविवार दोपहर करीब 2:17 बजे सिटी कार्ट पर खरीददारी करने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक विजय माहेश्वरी की गाड़ी के पास खड़ी कर दी और अंदर चले गए। करीब 2:25 बजे जब वह बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। बाइक गायब देखकर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.