बागपत, अगस्त 27 -- बड़ौत। नेहरू रोड स्थित नगर पालिका के सिटी कंपलेक्स परिसर की दीवार हटी हुई थी। जिसके चलते कुछ व्यवसाईयों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के शटर उस ओर लगा दिए गए। मंगलवार को दीवार का पुन: निर्माण कराने के लिए नगरपालिका अधिकारी सिटी कंपलेक्स पहुंचे तो व्यवसायियों ने उनका कड़ा विरोध किया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जिस पर मौके पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा। नेहरू रोड स्थित सिटी कंपलेक्स की बाउंड्री वॉल जिसके पास से होते हुए मुख्य बाजार का एक नाला निकला हुआ है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार उसकी बाउंड्री वॉल हटी हुई है, जिसके चलते नाले के बराबर में बने व्यवसायिक प्रतिष्ठान के मालिकों द्वारा उस और अपने शटर खोल दिए गए। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी के निर्देश पर मंगलवार को नगर पालिका की निर्माण जेई शिखा दुबे व अन्य अधिकारी, कर्मचारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.