जमशेदपुर, मार्च 20 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर में हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए संयुक्त ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से सोनारी थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस इलाके में हुई चोरी की घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वारदात से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है। सम्मेलन ने प्रशासन से मामले का शीघ्र उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही जन्म, विवाह और गृह प्रवेश जैसे आयोजनों में किन्नर समुदाय द्वारा अधिक धन राशि की मांग का मुद्दा भी उठाया गया। सम्मेलन ने बताया कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.