सिटी एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें
दरभंगा, जून 1 -- लहेरियासराय। सिटी एसपी अशोक कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जाले थाने के दो, सिंहवाड़ा थाने के एक, केवटी थाने के एक, बहेड़ा थाने के एक, लहेरियासराय थाने के एक, बहादुरपुर थाने के दो, घनश्यामपुर थाने के एक व भालपट्टी थाने के एक मामले की सुनवाई की। नगर पुलिस अधीक्षक ने मामलों की गंभीरता से सुनवाई कर आवेदन पत्रों में वैधानिक कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.