रांची, अप्रैल 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के खादगढ़ा सब्जी मार्केट सरकारी क्वार्टर से दो नाबालिग सगे भाई 24 घंटे से लापता हैं। लेकिन, अब तक सुखदेवनगर पुलिस को दोनों का सुराग नहीं मिला है। दोनों सगे भाई को खोजने के लिए जब परिजन सुखदेवनगर थाना पहुंचे तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने न तो आवेदन लिया और न ही खोजने के प्रति गंभीरता दिखायी। परिजनों का आरोप है कि मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें यह कहकर घर भेज दिया कि वे अपने स्तर से खुद खोजें। अगर नहीं मिलता है तो ही थाना आएं। जानकारी के अनुसार, पांच अप्रैल की सुबह चार बजे उनके पुत्र गोलू कुमार (15 वर्ष) और रजनीश कुमार(10 वर्ष) घर से निकले थे। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन की। मगर, दोनों का कुछ पता नहीं चला। पिता पुनीत राम ने बताया कि सुखदेवनगर पुलिस जब उनका आवेदन लेने से इंकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.