मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता सिटीज 2.0 से जुड़े अधिकतर प्रोजेक्ट की डीपीआर बनकर तैयार है। काम शुरू करने के लिए नगर आवास व विकास विभाग की प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार है। वहां से हरी झंडी मिलते ही मई या जून माह में काम शुरू हो जाएगा।सिटीज 2.0 के तहत शहर को स्वच्छ बनाने के साथ कचरा संग्रह, वर्गीकरण, परिवहन, प्रोसेसिंग, निस्तारण पर काम होने हैं। इस कड़ी में एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फेसिलिटी) प्लांट, गीले कचरे से गीले कचरे से कंप्रेस्ड बायो गैस और रीसाइकिल नहीं होने वाले प्लास्टिक कचरे से आरडीएफ (रिफ्यूज्ड डेराइव फ्यूल) बनाने की व्यवस्था होनी हैं। इसके अलावा कचरा ढुलाई या सफाई से जुड़े वाहन भी बड़ी संख्या में खरीदे जाएंगे। संबंधित कार्यों को लेकर कुल 93.75 करोड़ रुपये मिलेंगे। पहले चरण में 75 करोड़ और शेष राशि दूसरे किस्...