सिटीजन चार्टर का बोर्ड हटाने से शिक्षक नाराज
प्रयागराज, अगस्त 28 -- मांगों पर कार्रवाई न होने और डीआईओएस कार्यालय के बाहर लगे सिटीजन चार्टर का बोर्ड हटाने से शिक्षकों में नाराजगी है। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की शुक्रवार को आजाद पार्क में हुई बैठक में प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को अपेक्षित गंभीरता एवं पारदर्शिता दिखाई नहीं दे रही है। शिक्षकों की समस्याओं के समयबद्ध एवं नियमानुसार समाधान के लिए जारी नागरिक घोषणा पत्र डीआईओएस कार्यालय पर लगा था जिसे हटवाने से शिक्षकों में आक्रोश है। तय किया गया कि 30 अगस्त को प्रयागराज आ रहे अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेनशर्मा से मुलाकात करके समस्या बताई जाएगी। बैठक में उपेंद्र वर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, देवराज सिंह, डीपी यादव, सुरेश पासी, संदीप शुक्ला, तीर्थराज पटेल, सुधाकर ज्ञानार्थी, मिथलेश मौर्य आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.