आगरा, दिसम्बर 18 -- आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बने कार्तिक शर्मा का गुरुवार को सिटीजन क्रिकेट क्लब और क्रिकेट गैलेक्सी की ओर से जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। क्लब के सचिव मुईन बाबू ने कहा कि आगरा से इससे पूर्व दीपक चाहर और ध्रुव जुरैल अधिकतम 14 करोड़ रुपये की रकम पर बिके थे। कार्तिक शर्मा ने यह रिकॉर्ड तोड़कर आगरा की क्रिकेट और यहां की प्रतिभा को नई ऊंचाई दी है। क्रिकेट गैलेक्सी के कमल कपूर और सिम्मी कपूर ने कार्तिक शर्मा के परिवारीजनों को बधाई दी और कार्तिक को आईपीएल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुकेश गोला, देव लवानियां, मो. शहजान, कार्तिकेय कपूर, अभिषेक बंसल, सौरभ चतुर्वेदी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.