आदित्यपुर, अप्रैल 5 -- आदित्यपुर। जमशेदपुर सिटीजंस फोरम की ओर से आदित्यपुर स्थित एक होटल के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करना था। वहीं क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक संवाद स्थापित किया गया। फोरम के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संचालन बबलू श्रीवास्तव ने की। इस दौरान वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नया बोर्ड सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगा। समारोह में पूर्व उप महापौर अमित सिंह एवं सेवानिवृत्त डीएसपी अरविंद कुमार की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड पार्षदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.