सहरसा, मार्च 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के तहत बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया और विभिन्न केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन ने बताया कि कुल 700 मतदाताओं में से 419 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो लगभग 59 प्रतिशत मतदान रहा। इसमें 131 महिला एवं 288 पुरुष मतदाता शामिल रहे। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष बिजेंद्र यादव और उनके प्रतिद्वंदी वरुण यादव के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। मतदान के दौरान दोनों पक्षों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार के समर्थन में सक्रिय दिखे। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.