पाकुड़, जनवरी 23 -- सिझानो पर्व को लेकर बाजारों में रही चहल-पहल - बंगाली समुदाय में सिझानो पर्व का है विशेष महत्व... हिरणपुर, एक संवाददाता। मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को सिझानो पर्व को लेकर बंगाली समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सिझानो पर्व को लेकर मछली बाजार में सुबह से ही भीड़ देखी गयी। मान्यता के अनुसार बंगाली समुदाय के लोग बसंत पंचमी के दिन सिझानो के लिए मछली, दाल, सब्जी सहित विभिन्न प्रकार के पकवान बना कर षष्टी के दिन यानी शनिवार को सिझानो पर्व मनाएंगे। सिझानो में मछली की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। इसी को लेकर मछली बाजार में 200 रुपए से 400 रुपए किलो की दर तक मछली की बिक्री हुई। जिसमें कई प्रकार की मछलियां शामिल थी। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। बताया जाता है कि सिझानो पर्व का बंगाली समुदाय में एक ...