जामताड़ा, जनवरी 24 -- सिझानो पर्व को लेकर बंगाली समुदाय में दिखी चहल-पहल कुंडहित, प्रतिनिधि। शनिवार को कुंडहित मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में बंगाली समुदाय के लोगों में सिझानो पर्व को लेकर काफी चहल-पहल देखी गई। सिझानो पर्व को लेकर बंगाली परिवार की महिलाएं शुक्रवार से ही व्यस्तता रही। बताया जाता है की सिझानो बंगाली समुदाय में एक प्राचीन पर्व है। बसंत माह के षष्टी तिथि को प्रत्येक बंगाली परिवार पंचमी तिथि पर पकाया हुआ भोजन खाया और लोगों को नियंत्रित कर खिलाया जाने का परंपरा है। परंपरा के अनुसार सिझानो पर्व के दिन बंगाली समुदाय के लोगों के घर में चूल्हा नहीं जलता है। इस दिन सभी लोग एक दिन पूर्व का बना हुआ भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन दूरदराज नौकरी करने वाले भी परिवार में आकर एकत्रित रूप से सिझानो पर्व मनाते हैं। मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी ...