मधुबनी, अप्रैल 26 -- राजनगर। जिले के सिजौल गांव में नवनिर्मित राम-जानकी मंदिर में दिव्य मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठापन पूजनोत्सव का रविवार को विधिवत समापन हो गया। 21 से 26 अप्रैल तक हुए धार्मिक महोत्सव से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय रस से सराबोर रहा। स्थान की महत्ता के बारे में संदीप यूनिवर्सिटी के चेयरमैन संदीप नारायण झा ने बताया कि राम-जानकी मंदिर को भव्य व आकर्षक रूप देने का भरसक प्रयास किया गया है। पूजा- अर्चना व दर्शन में सहूलियत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए धर्मशाला बनाया गया है। बगल में हीं सीता रसोई भी बनाई गई है। इस स्थान को सूबे के नामचीन धार्मिक व पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिस तरह शिक्षा क्षेत्र में संदीप फाउन्डेशन एक पर्याय बन चुका है, उसी तरह धार्मिक व पर्यटक क...