सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की मौत, नर्सिंग होम पर शव रखकर किया हंगामा
अमरोहा, मई 30 -- नगर के निजी नर्सिंग होम में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। बाद में मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव नर्सिंग होम के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर पर सील ठोक दी है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव देहरी गुर्जर निवासी दीपक जाटव ने 22 वर्षीया पत्नी नीलम को प्रसव पीड़ा होने पर बीती 26 मई को नगर के रहरा अड्डे के पास साईं जीवनदान नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। यहां नीलम को ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ। पति दीपक का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे नीलम की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.