धनबाद, जनवरी 2 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ स्टेडियम के माली सोमनाथ दलई का बकाया मानदेय भुगतान व पानी की व्यवस्था की मांग पर गुरुवार को सिजुआ एजुकेशनल एंड स्पोर्टस क्लब की एक बैठक सचिव सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 जनवरी को एक दिवसीय सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पानी के अभाव में सिजुआ स्टेडियम की स्थिति बद से बदत्तर होते जा रही है। कहा कि पानी के अभाव में स्टेडियम के कीमती घास जल रहा है। धीरे धीरे मैदान की खुबसुरती भी समाप्त हो चुकी है। मैदान की देखरेख करने वाले माली को विगत करीब दो वर्ष से मानदेय नहीं मिल पाया है। आज माली सहित उसका परिवार दाने दाने को मोहताज है। जब भी माली को मानदेय भुगतान का वक्त आता है तो बीसीसीएल प्रबंधन उदासिनता बरतती है। विवश होकर सत्याग्रह करना पड़ा। यदि जल्द पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.