धनबाद, सितम्बर 25 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। 25 सितंबर 1995 को गजलीटांड खदान में जल समाधि लिए 64 श्रमिकों को 32 वां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को होगा। इस श्रद्धांजलि सभा में  बीसीसीएल मुख्यालय, क्षेत्रीय व कोलियरी के अधिकारियों व कर्मचारियों, शहीद के परिजनों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों आदि के द्वारा प्रत्येक वर्ष पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहीद स्मारक समिति के सदस्यों के द्वारा शहीदों के याद में प्रत्येक वर्ष फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाता है। गीता व कुरान की पाठ होती है। बता दें कि 25 सितंबर 1995 की वो काली रात जिस रात को लगातार मूसलाधार बारिश हुई थी। इसी बीच कतरी नदी की तटबंध टूटने से गजलीटांड़ कोलियरी की खदान में पानी घुसने से उसमें कार्यरत 64 मजदूर जलसमाधि ले लिया थे। गुरुवार को उन्हीं शहीदों के याद...