धनबाद, अप्रैल 28 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हरिलाल चौहान (59) की मौत सोमवार को धनबाद के केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। घटना के बाद यूनियन प्रतिनिधियों और परिजनों ने शव को सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समीप रखकर आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर विरोध जताया। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद यूनियन प्रतिनिधियों और प्रबंधन के बीच सहमति बनी, जिसमें मृतक के पुत्र रिंकु कुमार चौहान को प्रोविजनल नियोजन देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। परिजनों के अनुसार 20 मार्च को हरिलाल चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। यह भी पढ़ें- संडे ड्यूटी को लेकर संयुक्त मोर्चा और प्रबंधन के बीच समझौता पहले उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थित...