धनबाद, सितम्बर 8 -- सिजुआ। बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के मोदीडीह कोलियरी का सिजुआ दस नंबर तीन पट्टियां धौड़ा में मंगलवार की अहले सुबह करीब 5.45 बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन में दरार व भू-धंसान की घटना हो गयी। इस भू धंसान में चार घर जमींदोज हो गए। आसपास में चीत्कार की आवाज से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। यह भी पढ़ें- झारखंड के धनबाद में फिर भू-धंसान से दहशत, कई घर जमींदोज, मासूम की मौतघायलों की स्थिति इस भू-धंसान में दिहाड़ी मजदूर गुड्डू बहादुर की पत्नी, दो पुत्री व दो पुत्र समा गए। अचानक हुए भू-धंसान से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने अपने स्तर से तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। रस्सी के सहारे गोफ में फंसे 5 लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी को कतरास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां विक...