धनबाद, मई 13 -- सिजुआ क्षेत्र के नोडल अधिकारी के नेतृत्व में जोगता थाना पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तेतुलमुड़ी तथा 22/12 बस्ती के समीप दो अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 15 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। जब्त कोयले को स्थानीय प्रबंधन को सौंप दिया गया है। टीम में नोडल अधिकारी नीरज कुमार, पोस्ट कमांडर विजय कुमार सहित जोगता थाना की पुलिस शामिल थी। जानकारी के अनुसार आउटसोर्सिंग परियोजना के पैच से अवैध रूप से कोयला काटकर जमा किया गया था, जिसे बाहर भेजने की तैयारी थी। इसी बीच संयुक्त टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए कोयला जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...