सिजनौडा बजरंग आश्रम के संत के निधन पर शोक
हमीरपुर, मई 9 -- मौदहा। कपसा मार्ग स्थित सिजनौडा बजरंग धाम आश्रम के वयोवृद्ध संत के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आश्रम के वयोवृद्ध संत श्रीश्री 108 महेशदास महाराज 75 वर्ष बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने शनिवार को आखरी सांस ली। उनके निधन का समाचार सुनकर लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग आश्रम परिसर में एकत्रित हुए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया है। आश्रम के महंत श्रीश्री 108 रघुनंदन दास ने उन्हें मुखाग्नि दी है। इस मौके पर क्षेत्र सहित दूरदराज से आए संतों व महंतों सहित जनमानस की भीड़ एकत्र रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.