रांची, दिसम्बर 14 -- खूंटी, संवाददाता। तोरपा प्रखंड के जिबलोंग गांव में रविवार को सरना धर्म सोतो: समिति का पहला शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सरना धर्मावलंबी एकत्रित हुए और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सरना स्थल में भगवान सिङबोंगा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में अंनतोनी मुंडा, जोहन तोपनो, ग्रेस तोपनो और अजय तोपनो की अगुवाई में अनुयायियों ने पूजा-पाठ किया। मौके पर धर्मगुरु सोमा कंडीर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिङबोंगा की स्तुति से आत्मा में भक्ति और श्रद्धा का संचार होता है। इससे समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि लोभ, लालच और अहंकार जैसी बुराइयों से मुक्ति पाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.