कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर। रोडवेज प्रबंधन सिग्नेचर सिटी बस अड्डा, विकासनगर में महिला कंडक्टर भर्ती मेला 25 मार्च को लगाएगा। इसमें महिला कंडक्टर मांगें गए दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे बस अड्डे पर पहुंचे। स्क्रीनिंग के बाद पात्र महिला कंडक्टरों की भर्ती होगी। ये महिलाएं जल्द टिकट बनाती दिखेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि मेला अभी एक दिन के लिए ही प्रस्तावित किया गया है। पूरे प्रदेश में रीजनवार भर्ती हो रही है। इसके लिए कुछ आर्हताएं निर्धारित की गई हैं। रोडवेज अफसरों ने बताया गैरहाजिर रहे संविदा चालकों और परिचालकों के मामले अब जल्द निस्तारित होंगे। इसकी वजह यह है कि आर्बीटेशन समिति अब तीन सदस्यीय होगी। अभी तक यह पांच सदस्यीय होती थी। इस वजह से सदस्यों के हाजिर होने का कोरम पूरा नहीं होता था तो मामले लटके रहते थे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.